15 हजार से भरा पर्स गिरा, कांस्टेबल ने लौटाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत रामेश्वर नगर में सब्जी खरीदकर लौट रहे एक व्यक्ति का हैण्डलूम के पास रविवार को 15 हजार रुपए व दस्तावेजों से भरा पर्स गिर गया। कांस्टेबल ने प्रयास शुरू कर पर्स व रुपए सकुशल सुपुर्द कराए।
उप निरीक्षक जेठाराम के अनुसार केके कॉलोनी निवासी शशांक गौड़ सुबह सब्जी लेने घर से निकला। हैण्डलूम के पास से सब्जी खरीद कर वो घर लौट आए। तब उन्हें पर्स गायब होने का पता लगा। जो रास्ते में गिर गया था। उसमें 15 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, लाइसेंस, वाहन की आरसी व अन्य कागजात थे। शशांक ने तलाश शुरू की, लेकिन पर्स नहीं मिला। फिर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक पर्स उठाते नजर आए। बाइक नम्बर से दोनों का पता लगाया गया। इतने में युवक भी थाने पहुंच गए और पर्स पुलिस को सुपुर्द किया। कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह ने शशांक को बुलाकर पर्स, रुपए व दस्तावेज सुपुर्द किए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fWwz0b
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment