कोरोना से एक की मौत और 15 नए रोगी मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 15 नए केस मिले। इसमें 11 केस जोधपुर के ग्रामीण इलाकों से सामने आए और 4 केस शहर में मिले। 59 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। एम्स जोधपुर में भर्ती जटियों का बास सोयला निवासी 55 वर्षीय डालाराम का निधन हो गया। जून माह के 16 दिन में जोधपुर में 655 रोगी पॉजिटिव आए और 26 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71681 जने संक्रमित, 66929 डिस्चार्ज और 1197 मौतें हुई हैं।

32 हजार कोविशिल्ड व 15 हजार डोज को वैक्सीन की जोधपुर पहुंची
जोधपुर. कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य जोधपुर में इतने दिन धीरे चल रहा था। वहीं अब गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों के वैक्सीनेशन का कार्य होगा। गुरुवार तक जोधपुर में 32 हजार कोविशिल्ड वैक्सीन और 15 हजार को वैक्सीन की डोज जोधपुर में पहुंच जाएगी। हालांकि ये एक-दो दिन जितनी डोज है। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि बुधवार को 538 जनों को प्रथम डोज लगाई गई। 42 जनों को द्वितीय डोज लगाई गई। हैल्थ व फ्रंटलाइन के 4 वर्कर्स ने द्वितीय डोज वैक्सीनेशन कराया। 18 से 44 आयुवर्ग में 508, 15 जनों ने द्वितीय डोज, 45 से ऊपर 39 जनों ने प्रथम-द्वितीय डोज लगवाई। 60 से ऊपर 14 जनों ने प्रथम-द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन कराया। कुल 8 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wrPtlf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment