जोधपुर।
कोविड प्रबंधन करने के साथ जो वादे किए हैं उनको पूरा भी किया जाएगा। घोषणाओं को टाइमलाइन के साथ पूरा करते जाएंगे। रविवार को लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के जरिये यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही। जिले में विभिन्न 20 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के जरिये उन्होंने 115 करोड़ की सौगात दी है। चार दिन में विकास कार्यों का यह दूसरा कार्यक्रम रहा।
गहलोत ने कहा कि बेहतरीन प्रबंधन से कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आई है, लेकिन संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। तीसरी लहर की आशंका भी बनी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल की निरंतर पालना करें। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि भविष्य में लॉकडाउन लगाने की जरूरत ही नहीं पड़े। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि जोधपुर में किसान कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि आधुनिक रोडवेज बस स्टैण्ड का शिलान्यास होने से जोधपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। कृषि राज्यमंत्री भजनलाल जाटव ने भी विचार रखे। वीसी में जोधपुर से राज्य बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवडा, रीको निदेशक सुनील परिहार, पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, उप महापौर अब्दुल करीम व अन्य मौजूद रहे।
यह बड़ी सौगातें
- राजस्थान राज्य सडक़ परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि पावटा मंडी क्षेत्र में करीब 38 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक बस स्टैण्ड का निर्माण प्रस्तावित है। इसका भवन तीन मंजिला होगा।
- प्रमुख सचिव कृषि भास्कर ए सावंत ने मंडोर मंडी में प्रस्तावित किसान कॉम्प्लेक्स तथा प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण राजेश यादव ने करीब 56 करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली 13 सडक़ों के संबंध में जानकारी दी।
नेताओं-अधिकारियों ने जताया आभार
- विधायक मनीषा पंवार, महेन्द्र विश्नोई, पुखराज गर्ग, सूर्यकांता व्यास ने विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
- मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने स्वागत कक्षों, एफआइआर अनिवार्य रूप से दर्ज करने की नीति सहित पुलिसिंग के क्षेत्र में किए सुधार की सराहना की।
- पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने कहा कि फरियादियों की सुगम एवं सहज सुनवाई के लिए थानों में स्वागत कक्षों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
- जोधपुर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास से जोधपुर के विकास को और गति मिलेगी। खेल एवं युवा मामलात राज्यमंत्री अशोक चांदना भी मौजूद रहे।
-----
इन कार्यों का लोकार्पण
- पुलिस थाना नागौरी गेट 2.73 करोड़ रुपए
- विधायक निधि से सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के महामंदिर, मंडोर व उदयमंदिर पुलिस थाने में स्वागत कक्ष
- नवसृजित पर्यटक पुलिस थाना
---------
इन कार्यों का शिलान्यास
- पावटा मंडी क्षेत्र, जोधपुर में आधुनिक बस स्टैंड - 38 करोड़
- मंडोर मंडी (अनाज), भदवासिया के 1 लाख 23 हजार वर्ग फीट भूमि पर 11 कार्यालय मय 5 प्रयोगशालाओं का निर्माण कर किसान कॉम्प्लेक्स - 19.28 करोड़
- सम्पर्क सडक़ और गांवों को जोडऩे वाली 13 सडक़ों पर 56.1 करोड़ रुपए के कार्य होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vXFGmx
0 comments:
Post a Comment