साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में 10 जून को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. इस साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को होगा। पिछले महीने 26 मई को हुए चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद साल का दूसरा ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण भारतीय पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगेगा, लेकिन यह देश में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक भी नहीं रहेगा। प्रमुख ज्योतिषयों के अनुसार यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण केवल खगोलीय नजरिये से खास रहेगा। 10 जून को दोपहर एक बजकर 42 मिनट से सूूर्य ग्रहण लगेगा जोकि शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। यह एशिया, यूरोप, उत्तरी कनाडा, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड और रूस में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को
दस जून के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। जो सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा उसका असर भी भारत में दिखाई नहीं देगा। पिछले साल भी ऐसी स्थिति बनी थी जब पंद्रह दिनों में दो ग्रहण लगे थे। इस सूर्यग्रहण को खंडग्रास, रिंग फिंगर और वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जा रहा है। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 1 .43 मिनट पर शुरू होगा। दोपहर 3.25 मिनट पर कंकणाकृति आरंभ होकर 4. 59 मिनट तक रहेगी। ग्रहण का मध्य 4 बजकर 12 मिनट पर होगा। समाप्ति शाम 6.41 मिनट पर होगी। अधिकतम 3 मिनट 48 सैकंड के दौरान कंकणाकृति दृश्यमान रहेगी। इस खगोलीय घटना को एक घंटे तक देखा जा सकेगा।

वृषभ राशि होगी प्रभावित

ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृषभ राशि पर दिखाई देगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण इस राशि में ही लगने वाला है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा धन के मामले में भी सतर्क रहना होगा। इस दौरान नक्षत्र मृगशिरा रहेगा, इसलिए ऐसे जातक जिनका जन्म वृषभ राशि में मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, उन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
.......................

10 जून को ग्रहों की स्थिति

सूर्य, बुध, राहु और चंद्रमा - वृषभ राशि

शुक्र - मिथुन राशि
मंगल - कर्क राशि

केतु - वृश्चिक राशि

शनि - मकर राशि

गुरु - कुंभ राशि

ग्रहण का प्रभाव
इस ग्रहण का देश की राजनीति पर भी असर होगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। न्याय व्यवस्था में भी सच्चाई सामने लाई जाएगी। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। कोरोना महामारी संक्रमण से लोगों को निजात मिलना आरंभ होगा। मौसम बदलेगा और बारिश होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fTurWN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment