पक्षियों के लिए लगाए 101 परिण्डे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से प्यासे परिन्दों को परिण्डों तक पहुंचाने की परोपकारी यात्रा ' पक्षी मित्र अभियानÓ में शहरवासी व पक्षी मित्र पक्षियों के लिए दाना - पानी का इंतजाम की सेवाएं नियमित रूप से जारी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद जोधपुर के कार्यकर्ताओं की ओर से बनाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों पर 101 परिण्डे लगाकर नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया। जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा व शहर जिला अध्यक्ष नदीम बक्श ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के पर्यावरण संरक्षण अभियान से लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधों के साथ वन्यजीव, पशु-पक्षियों का भी होना जरूरी है। परिण्डे लगाने में सुरेश कुमार तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, सचिव लाखन सिंह आदि ने सहयोग किया। अध्यक्ष ने बताया कि अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिंडे
बिश्नोई टाइगर फोर्स वन एवं पर्यावरण संस्था की ओर से जोधपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में परिंडे लगाने का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता वन्यजीवों के लिए पानी की खेलिया और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर नियमित रूप से लगाकर देखभाल कर रहे हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ciL9wH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment