RAILWAY---रेलकर्मियों को मास्क वितरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल की ओर से कोरोना महामारी में रेलकर्मियों के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कैरेज डिपो, लोको व बिजली विभाग के एसी कोच सेक्सन के विभिन्न कार्यालयों को सेनिटाइज किया गया व रेलकर्मियों को सुरक्षा नियमों की जागरुकता के प्रपत्र तथा मास्क वितरित किए गए। यूपीआरएमएस के मण्डल सचिव अजय शर्मा ने बताया कि संघ कोरोना काल में रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। सोमवार को कैरेज डिपो, लोको व बिजली विभाग के एसी कोच सेक्सन तथा रेलवे यार्ड व रेलवे ट्रेक क्षेत्र में हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइज किया गया । साथ ही रेलकर्मियों को सुरक्षा नियमों के प्रपत्र व मास्क वितरित किए गए। संघ के राजेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, विजय भाटी, वतन कुमार, मांगीलाल विश्नोई, सुल्तान मीणा, शक्तिंिसंह , मुकेश मीणा, श्रवण कुमार, विनय, वतन कुमार, लोकेन्द्र, पीयूष चौधरी, अमित कुमार, विकास जोशी, विनोद गौड, हेमन्त, भूपेन्द्र भाटी, खुश कुमार, राजकुमार जॉन, दिनेश चौधरी, पारस चौधरी,शेखर, मुकेश वर्कशाप, गौरव गोदारा, विकास जोशी, अमित, विनय सहित सगंठन के अनेक पदाधिकारियों ने अपनी सेवाएं दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QPNxDE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment