JODHPUR--केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा ने शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने महिला बंदियों से उनकी समस्याओं को लेकर बात की। उन्होंने कोरोना बीमारी के फैलाव को देखते हुए स्टाफ व बंदियों को साबुन से हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने व राजस्थान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दौरान राज्य के कारागृहों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की पालना करने व भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा व डिप्टी जेलर मुकेश जाटोलिया साथ थे।
--
जेल में 12 कोविड पॉजिटिव बंदी
निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि जेल में कुल 12 कोविड पॉजिटिव बंदी है। जिन्हें आइसोलेसन में रखकर ईलाज किया जा रहा है तथा 5 बंदियों की कोविड रिपोर्ट आनी है। जेल में ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीमीटर व थर्मल स्केनर की संख्या पर्याप्त है किन्तु 2 मेल नर्स व 2 मेडिकल ऑफि सर की आवश्यकता के बारे में बताया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uvn4Jk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment