जोधपुर।
शहर के सामुदायिक केन्द्र रेजिडेंस्ी अस्पताल में कोविड संक्रमितों को 24 घंटे निरन्तर ऑक्सीजन मिलेगी। इसके लिए अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से दो ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल को भेंट किए गए है। सोसायटी के संयोजक उमेश लीला ने बताया कि इस प्लांट के शुरू होने से रेजिडेंसी अस्पताल में 50 कोविड-19 के मरीजों को 24 घंटे निरंतर ऑक्सीजन मिलने की व्यवस्था रहेगी। यह दोनों ऑक्सीजन प्लांट 20 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम है। यह प्लांट बड़ौदा से आए विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार हुआ है। समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र लीला ने बताया कि समाज की संस्था अग्रवाल कपल क्लब की ओर से कोविड के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए दोनों समय के निशुल्क भोजन व्यवस्था रहेगी।
-------
ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट
जोधपुर।
समाजसेवी गोपाल छंगाणी ने रेलवे अस्पताल जोधपुर के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट की। छंगाणी ने मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय को मशीन भेंट की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3whrUuP
0 comments:
Post a Comment