CORONA IMPACT--- धरतीपुत्रों को ब्याज में मिली छूट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कोरोना संक्रमण के चलते किसान वर्ग को राहत देते हुए भूमि विकास बैंक के अवधिपार कृषि व अकृषि ऋ णों पर ब्याज माफ ी योजना की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। अब धरतीपुत्र 1 जुलाई 2019 को अवधिपार हो चुके ऋ णों के एक मुश्त भुगतान पर दण्डनीय ब्याज सहित सम्पूर्ण ब्याज में 30 जून 2021 तक 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगे। जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड जोधपुर के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि कोरोना संकमण के चलते किसानों को ऋ ण का चुकारा करने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर राहत दी गई है।

--

जिनकी मृत्यु हो गई, उन किसानों का ब्याज शत प्रतिशत माफ

इसके साथ ही ऐसे खाताधारक जिनकी मृत्यु हो गई है तथा उनका ऋ ण अवधिपार हो गया है तो उन्हें 30 जून तक केवल मूल ऋ ण राशि का ही भुगतान करना है, ऐसे किसानों का 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। ऋ ण माफ ी योजना की अवधि पहले 31 मार्च थी लेकिन कई किसान इस योजना से लाभान्वित होने से वंचित रह गए थे ऐसे में उक्त योजना की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vb74NA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment