CORONA: महात्मा गांधी अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनेगा 200 बेड का कोविड सेंटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर में कोविड-19 विस्तार को देखते हुए कोरोना संक्रमितों को तुरंत शहर में ही इलाज मिले, इसके लिए उद्यमी आगे आए है। जिसके अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल की नई बिल्डिंग ओपीडी में 200 बेड का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। यह निर्णय रविवार को जिला कलक्टर के साथ हुई बैठक में हुआ। सेंटर बनाने का बीड़ा ऑल इंडिया लाइम मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन ने उठाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से करीब 25 लाख रुपए की लागत से कोविड सेंटर की संपूर्ण ऑक्सीजन लाइन बिछाई जाएगी। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सेंटर में 200 बेड लगाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। गहलोत ने बताया शहर के बीच में कोविड का नया सेंटर बनने से कोविड संक्रमित मरीजों को राहत मिलेगी व एक ही जगह बड़ा सेंटर बनने से डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की समस्या का भी समाधान होगा। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र पित्ती, सुधीर मूंदड़ा व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एसएस राठौड़ आदि उपस्थित थे। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए इसी तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर संकट की इस घड़ी में सहयोग का आह्वान किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RDNdb2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment