जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने मदेरणा कॉलोनी में एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्त में लिया। अब तक दस आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि गत १२ मई की रात मदेरणा कॉलोनी निवासी आफताब उर्फ सोहिल पुत्र मोहम्मद साबिर की हत्या के मामले में उदयमंदिर आसन निवासी मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद रफीक, भिश्तियों का बास निवासी अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल रशीद, अजहरूद्दीन उर्फ सानू पुत्र कमालुद्दीन, मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद आमीन और अरशद मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है।
इससे पहले गत १३ मई को जावेद उर्फ टाइगर, मोहम्मद आसिफ खान, तौसिफ खान, मोहिन खान उर्फ विक्की व शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि धमकी देने को लेकर उपजे विवाद में गत १२ मई की रात आरोपियों ने मदेरणा कॉलोनी में आफताब उर्फ सोहिल पर हमला कर दिया था। चाकू, लगिए व पत्थरों से हमले में आफताब की मृत्यु हो गई थी। पिता की तरफ से हत्या का मामला दर्ज है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/348OycQ
0 comments:
Post a Comment