लोहावट (जोधपुर). थाना क्षेत्र के जालोड़ा गांव में रविवार रात को जान से मारने की नीयत से युवक से मारपीट करने तथा एसयूवी से टक्कर मारने व सोने की चेन व तीन हजार रुपए निकालने का मामला पुलिस थाना में दर्ज हुआ।
थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि आसुसिंह पुत्र किसनसिंह निवासी सीड रुपावतनगर जालोड़ा ने रिपोर्ट दी कि 23 मई रात्रि में करीब पौन नौ बजे गांव जालोड़ा में उसका पुत्र पृथ्वीसिंह, भवानीसिंह पुत्र खमाणसिंह, छैलूसिंह पुत्र सांगसिंह निवासी सीड रूपावतनगर की लूणकरण के साथ लेनदेन को लेकर वार्ता चल रही थी।
उस दौरान अनीस खां पुत्र पठान खां निवासी डेरियों की ढाणी बेवजह आकर बीच में बोला, तो उसके पुत्र ने मना किया। तो वह नाराज होकर अपने भाइयों भूरे खां, सईद खां, साले खां पुत्र लतीब खां, कालू खां पुत्र शरीफ खां वगैरा 3-4 को बुलाया।
ये लोग बिना नम्बरी वाहन से आए तथा लाठियों से उसके पुत्र व अन्य पर वार किए एवं मारपीट की। उसके पुत्र की जेब से तीन हजार रुपए व गले से सोने की चेन निकाल दी। बाद में सबने जान से मारने की नियत से एसयूवी से उसके पुत्र को टक्कर मारी। इससे उसके पुत्र का सिर फट गया तथा पैर टूट गया।
अनीस खां वगैरा ने पत्थर भी फेंके। उसके पुत्र को गंभीर घायल अवस्था में फलोदी अस्पताल लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34eXhui
0 comments:
Post a Comment