ऩौतपा से इस बार अच्छी बारिश के योग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही मंगलवार से नौतपा की शुरुआत हो गई । सूर्यनगरी में पहले ही दिन गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। नक्षत्र मेखला की गणना के मुताबिक इस बार रोहिणी का वास समुद्र तट पर रहेगा , जो आगामी समय में अच्छी बारिश के योग बना रहा है । नौतपा के आखिरी तीन दिनों में भी गरज - चमक के साथ बारिश की संभावना है । इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है । मेदिनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आद्रा नक्षत्र की कुंडली बनती है , जिसके आधार पर वर्षा ऋ तु का चक्र टिका हुआ होता है । इस दृष्टि से अलग - अलग नामों से बारिश का अनुक्रम बनता है । पूरे मौसम की बात करें तो चार महीने के 120 दिनों में से 70 दिन वर्षा ऋ तु के रहेंगे, जो खेती के लिए लाभदायक होंगे। इस साल नवमेघों में आवर्त नामक मेघ बारिश कराएंगे।

कई ग्रहों की बदलेगी चाल

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार 28 मई को शुक्र मिथुन में , 2 जून को मंगल का जल राशि कर्क में प्रवेश होगा । बुध का वक्रगत वृषभ में प्रवेश होगा । आगामी 1 जून को राहू रोहिणी के दूसरे चरण और केतु अनुराधा के चौथे चरण में रात्रि में प्रवेश करेंगे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oUJouI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment