जैन साधु-साध्वियों के लिए टीकाकरण सुविधा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जैन साधु-साध्वियों के लिए कोविड टीकाकरण सुविधा जारी है। विभिन्न उपाश्रय स्थलों में विराजित साधु साध्वी को संबंधित जैन संस्थाओं के पदाधिकारी अपने लेटरहेड पर साधु-साध्वी का फोटो लगाकर फ ोटो के नीचे उनका नाम व जन्मतिथि अंकित कर हस्ताक्षर मय रबर स्टाम्प तथा आपने मोबाइल नम्बर लिख कर मूल व एक फोटो प्रति लेकर साधु-साध्वियों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लेकर आते हैं तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उनका तत्काल टीकाकरण किया जा रहा है ।

ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन शाखा जोधपुर के अध्यक्ष उम्मेदराज जैन ने बताया कि साधु-साध्वियों के पास कोई फ ोटो पहचान पत्र नहीं होने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अभाव में टीका नहीं लग पा रहा था। इसे लेकर प्रशासन से आग्रह करने पर टीकाकरण की प्रक्रिया तय की गई। बाड़मेर भवन व भैरुबाग तीर्थ स्थल में विराजित साध्वियों का टीकाकरण हो चुका है। आगामी 8 व 9 मई को महावीर कॉम्प्लेक्स में आयोजित कैम्प में भी जैन साधु-साध्वियों का टीकाकरण किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h4KeTC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment