फर्जी ई-पास से जैसलमेर जा रही निजी बस जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देचू (जोधपुर). राजस्थान में लॉकडाउन के कारण सरकारी व निजी बसों को परिवहन बंद करने के आदेश है। उसके बाद भी निजी बस चालक ने फर्जी तरीके से पास बनाकर सवारियों को भरकर ले जाना महंगा पड़ गया।

देचू पुलिस ने बस को जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल के निर्देशन में रात में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करने का आदेश दिया हुआ।

एएसपी सुनिल कुमार पंवार, वृताधिकारी बालेसर राजूराम चौधरी, तहसीलदार रणवीरसिंह चौधरी, थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने 25 मई सुबह जोधपुर से जैसलमेर जा रही निजी बस को रोककर जांच की तो उसमें 56 यात्री भरे थे। चालक व परिचालक ने फर्जी ई-पास सोजत सिटी (पाली) का बनाया हुआ था।

गिरोह द्वारा पाली कलक्टर की फर्जी आईडी प्रयोग कर अनैतिक फीस का लेन-देन कर पास बनाए जा रहे थे। पुलिस ने सलीम पुत्र मेहबुब निवासी केकिन्दड़ा जिला पाली, तेजाराम पुत्र पूखाराम कालू पाली को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fmQXqL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment