सोशल मीडिया पर फोटो लगाई तो देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सोशल मीडिया पर फोटो लगाई तो देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) की मदद से बीजेएस कॉलोनी में नटिया फाटक के पास सोमवार को एक युवक से देसी पिस्तौल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ खुद की फोटो अपलोड की थी।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि जेडएसए बीजेएस कॉलोनी निवासी संदीप पुत्र भप्पाराम प्रजापत ने कुछ दिन पहले देसी कट्टे के साथ खुद की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसका पता लगा तो कांस्टेबल रामनिवास ने सीएसटी के निरीक्षक अनिल यादव को अवगत कराया। यादव के नेतृत्व में सीएसटी ने बीजेएस कॉलोनी में नटिया फाटक के पास गली-31 से संदीप प्रजापत को पकड़ लिया। उससे देसी कट्टा जब्त किया गया। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हथियार किससे लाया था और क्या उद्देश्य था इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S1S3yS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment