बादलों व हवा से पारे में गिरावट, गर्मी से कुछ राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को शहर में बादलों की रेलमपेल के साथ तेज हवा चलती रही। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। बादल-हवा के असर से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई जिससे गर्मी से मामूली निजात मिली। सोमवार को बादल छंटने लगे जिससे चिलचिलाती धूप निकलेगी। इससे पारे में फिर से बढ़ोतरी के आसार है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमां में घने बादल होने के कारण मौसम सुहाना था। सुबह नौ बजे हल्की धूप निकलने से मौसम में फिर से तपिश बढऩे लगी। दिनभर बादलों की घनी आवाजाही के कारण तेज धूप नहीं निकली। इससे दोपहर में तापमान 38.6 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। और दिनों की तुलना में भीषण गर्मी से राहत थी। ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहा। बावड़ी में दोपहर बाद बंूदाबांदी हुई। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.8 और अधिकतम 41.6 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 29 व 27 और दिन का 40.5 व 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vALBO6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment