नाइजीरिया से अपनों की सुरक्षा के लिए भेजी 'संजीवनी`

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर). कोविड की दूसरी लहर को परास्त कर मानव जीवन की सुरक्षा कर पाना कुछ दिनों पूर्व जहां मुश्किल लग रहा था, वहीं अब भामाशाहों के साथ प्रवासी भारतीयों की ओर से पहुंचाई जा रही मदद की बदौलत अब काफी आसान लग रहा है।

जी हां, कोविड को हराने के लिए प्रदेश में जाकर बस गए जोधपुर मूल के नाइजीरिया निवासी मनीष बद्रीदास मूंदड़ा ने जोधपुर के कोविड संक्रमितों का जीवन बचाने के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाई है, जो श्वास की कमी से जूझ व्यक्तियों को संजीवनी देकर उनकी जीवन की डोर को थामने के लिए काफी मददगार साबित होगी।


नाइजीरिया से भेजी मदद

जानकारी के अनुसार प्रदेश में रहकर भी आफतकाल में अपनों का जीवन बचाने के लिए नाइजीरिया निवासी मनीष बद्रीदास मूंदड़ा ने स्थानीय भामाशाहों के साथ प्रवासी भी अब आगे आने लगे है। मूंदड़ा ने कोविड से संक्रमितों का जीवन बचाने के लिए जोधपुर जिले में 50 ऑक्सीन कंसंट्रेटर मशीन भेजी है। जिससे जिलेभर की सभी तहसील मुख्यालयों पर पहुंचाया गया है।


फलोदी व बाप में भेजी दो-दो मशीन

फलोदी व बाप की स्थानीय माहेश्वरी समाज की संस्थाओं को दो-दो ऑक्सीजन कंंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाई गई है। जिसका उपयोग कोविड संक्रमितों के जीवन को बचाने के लिए किया जाएगा। माहेश्वरी सभा जोधपुर के जिला उपाध्यक्ष व रोडवेज के डिपो प्रबंधक लालचंद चाण्डक ने बताया कि जोधपुर मूल के नाइजीरिया प्रवासी मनीष बद्रीदास मूंदड़ा ने जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वितरित की गई है। इसमें फलोदी व बाप के माहेश्वरी सभा को दो-दो मशीनें प्राप्त हो चुकी है।


जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमडी सोनी ने स्थानीय संगठन एवं तहसील सभाओं से जरुरतमंदों को इन मशीनों का उपयोग करने के लिए उपलब्ध करवा कर उनका जीवन बचाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जरूरत के हिसाब से भी नई मशीनें भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। जरुरतमंद फलोदी के तहसील अध्यक्ष हरिकिशन सावणा व बाप में तिलोकचंद राठी के माध्यम से मशीनें प्राप्त कर सकते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fvJSDi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment