दो शोक सभाओं पर दस-दस हजार का जुर्माना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दो शोक सभाओं पर दस-दस हजार का जुर्माना

दो शोक सभाओं पर दस-दस हजार का जुर्माना
जोधपुर.
कोरोना संक्रमण में भीड़ एकत्रित करने पर रोक के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में शोक सभाएं हो रही हैं। डांगियावास थाना पुलिस ने पीथावास व मियासनी गांव में आयोजित दो शोक सभाओं पर शनिवार को कार्रवाई कर दस-दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि पीथावास गांव निवासी रूघनाथराम बिश्नोई के वहां पिता हाऊराम के निधन पर शोक सभा चल रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे। बिना अनुमति शोक सभा आयोजित करने पर दस हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, मियासनी गांव निवासी श्रवणराम जाट के पिता पूनाराम जाट के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन व ग्रामीण मिले। सरकारी आदेश की अवहेलना व महामारी एक्ट के तहत दस हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33vmYWR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment