वन अधिकारियों की टीम पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). वन क्षेत्र में अवैध खनन कर अधिकारियों की टीम पर हमला कर जब्त जेसीबी ले जाने के साथ राजकार्य में बाधा के मामले में चार वांछित आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार कयाल ने बताया कि राजकार्य में बाधा डालने के साथ अवैध खनन के आरोपियों की ओर से वन अधिकारियों की टीम पर हमला कर घायल करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील के पंवार, वृताधिकारी वृत्त बिलाड़ा भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पीपाड़सिटी थानाधिकारी बाबूलाल राणा के नेतृत्व में टीम गठित की।

इसमें उपनिरीक्षक बाबूलाल, कानि. महावीर सिंह ,देदाराम, फरसाराम, दिलखुश मय सरकारी वाहन चालक उक्त घटना में घटना में शामिल आरोपियों के बारे में आसूचना एकत्रित कर डाटाबेस तैयार कर बाबुलाल चालक आरोपियों के छुपने के स्थानों व सहयोगियों को चिह्नित कर वांछित रतकुडिय़ा निवासी छोटुराम पुत्र बक्साराम बावरी, बुद्धाराम पुत्र नवलाराम जाट , खेमाराम पुत्र चेतनराम बावरी, लाबुराम पुत्र हमीरराम बावरी को गिरफ्तार किया।


ये है मामला

एसपी (ग्रामीण) के अनुसार 14 मार्च को वन रेंज भोपालगढ में अवैध खनन की शिकायत होने से क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपाराम जाखड़, सहायक वनपाल पारसमल, रामूराम गोदारा, वनरक्षक भलाराम, भंवरलाल को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रतकुडिय़ा के मोचडी भाकर वनखंड में अवैध खनन हो रहा है।

इसे रुकवाने के लिए मौके पर वन विभाग अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे तो वहां पर अवैध खनन कर रहे आरोपियों ने रेंज टीम पर पत्थरबाजी कर मारपीट की कोशिश की।

रेंज गार्ड मलाराम के हाथ पर लाठी से बुधाराम पुत्र नवलाराम डूडी निवासी रतकुडिया ने भारी तथा यहां खड़े शायती पत्नी लाबुराम बावरी, लाबुराम पुत्र हमीरराम बावरी, खेमाराम पुत्र चेतनराम बावरी, छोटूराम पुत्र बक्साराम बावरी, बबलू पुत्र प्रेमाराम सारण निवासी रतकुडिया ने पत्थरबाजी की। वन विभाग की ओर से अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त किया गया था, जिसे आरोपी भागकर ले गए, आरोपियों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा भी पहुंचाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yxuJd4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment