खण्डहर बने भर्ती वार्ड देंगे अब कोविड मरीजों को नया जीवन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). शहर में कोरोना संक्रमण से युवाओं के शिकार होकर मौत की आगोश में जाने को देखते हुए शहर के युवा भामाशाहों का दिल पसीज गया। अब किसी के घर का चिराग न बुझे, इस संकल्प के साथ हेल्पिंग हैंड पीपाड़सिटी की टीम ने वो कर दिखाया जिसे सोचना भी एक कल्पना मात्र हैं, उसे अपने बुलंद हौसलों से राजकीय जिला अस्पताल में खंडहर बने वार्डो को आधुनिक वार्ड में बदल कर सभी को हैरत अंगेज कर दिया।

शहर के युवा भामाशाह परबतसिंह टाक के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ने प्रशासन से मुलाकात कर डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में अठारह बेड से पृथक तीस बेड का नया सेंटर गोद देने का आग्रह किया। इस पर इंसीडेंट कमांडर शैतानसिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दी। इसके बाद टाक के नेतृत्व में टीम सक्रिय हो गई। देखते ही देखते अड़तालीस घण्टो में दस-दस बेड के तीन वार्ड तैयार करवाकर अस्पताल प्रशासन को सौंप दिए।

आधुनिक उपकरणों से सज्जित वार्ड

हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने तीन वार्डो को मात्र 48 घंटे में रंग रोगन, बेड, पंखे, ऑक्सीजन, ईसीजी, ऑक्सीमीटर ,टेम्परेचर मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, आइवी स्टैण्ड सहित हर छोटे से छोटे उपकरण और अन्य सामग्री करा दी। इसके साथ वार्ड में रंग रोगन और गुब्बारों से सजावट भी भर्ती मरीज को मानसिक संतुष्टि का अहसास कराने के समान हैं। भामाशाह टाक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा के साथ उनके आह्वान को मूर्त रूप देते हुए ग्रुप ने सभी व्यवस्थाएं करवाई है। इसमें 12 कंसंट्रेटर ताकि ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं चली जाए, साथ ही बेड की संख्या अधिक होने से लोगों को जोधपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा।

युवाओं के प्रयासों की सराहना

खण्डर बने वार्डो को आधुनिकता में बदलने में युवाओं के प्रयासों की अस्पताल प्रशासन ने मुक्तकंठ तारीफ की। इनमें पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक हीराराम मेघवाल, पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला, पंचायत समिति सरपंच संघ की अध्यक्ष प्रमिला चौधरी सहित अन्यों ने भी कोविड काल में नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की सेवार्थ लाखों रुपए खर्च करने को प्रेणतादायक बताया।

इन्होंने कहा

हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने वार्डों को गोद लिया, इसमें मेडिकल स्टाफ अस्पताल प्रशासन देना, जबकि मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं ग्रुप की ओर से मिलेगी।

डॉ सुरेंद्रसिंह परिहार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय जिला अस्पताल।

जिला कलक्टर की ओर से डेडिकेटेड कोविड सेंटर में बेड संख्या पचास करने के निर्देश पर ग्रुप के सदस्य स्वेच्छा से आगे आए और अपना सहयोग देने का प्रस्ताव दिया, जिसे स्वीकार करने के साथ रचनात्मक सफलता मिली।

शैतानसिंह राजपुरोहित, इंसीडेंट कमांडर,पीपाड़सिटी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bCBjVY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment