महामारी से महामुकाबला- कोरोना के खिलाफ जंग में आपस में हाथ मिला रहे शहरवासी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना के खिलाफ संघर्ष करने में शहरवासी आपस में हाथ मिलकर एक मजबूत दीवार खड़ी कर रहे हैं। हर समाज व संगठन अपने स्तर पर इसके लिए आगे आया है। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान के तहत प्रतिदिन सेवा में भागीदारी देने वालों की संख्या बढ़ रही है।

गौतम सभा का कोविड केयर सेंटर शुरू
श्रीगौतम समाज जोधपुर संभाग की ओर से सोमवार को जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित गौतम सभा भवन में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई। अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा ने बताया कि इसके तहत यहां चार बेड, दो ऑक्सीजन सिलेंडर और दो ऑक्सीजन कॉन्सेंन्ट्रेटर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंत्री दुष्यंत राणेजा ने बताया कि आगामी दिनों में 2 ऑक्सीजन कॉन्सेंन्ट्रेटर मशीनें मिलने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधानमंत्री जयकिशन पंचारिया, युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, प्रचार मंत्री दुर्गाशंकर जाजड़ा व चिकित्सा प्रकोष्ट के सहसंयोजक कैलाश पंचारिया व विजय राणेजा मौजूद थे।

200 ऑक्सीजन सिलेण्डर निशुल्क भेंट
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) की ओर से सोमवार को कोविड मरीजों की सेवार्थ ऑक्सीजन सिलेण्डर जिला प्रशासन को भेंट किए गए। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान के तहत एमआईए आगे आया और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को कोविड मरीजों की सेवार्थ समर्पित किया।

एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि ये सिलेण्डर राजपुताना स्टील लि. हलोल गुजरात से एमआईए द्वारा अपने सदस्यों व उद्यमियों के सहयोग से कोविड मरीजों की सेवार्थ दिए जा रहे हैं। इस मौके पर रीको के निदेशक सुनील परिहार, उमेश लीला, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल, रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेन्द्रकुमार पटवा, एमआईए के सहसचिव नरेन्द्र शर्मा व अन्य मौजूद थे।

मुस्कान और मनस्वी संगठन ने स्थापित किया ब्रेथ बैंक
जोधपुर।
मुस्कान ग्रुप और मनस्वी संगठन ने कोरोना से जंग के खिलाफ ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए समाज के लिए ब्रेथ बैंक का गठन किया है। ऑक्सीजन कंसन्टे्रटर मशीन के 11 सेट उपलब्ध कराए हैं। मुस्कान ग्रुप के संस्थापक इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर और मनस्वी संगठन की अध्यक्षा मुक्ता माथुर ने बताया कि प्रथम चरण में 11 मशीनों के आदेश दे दिए हैं। इसमें स्नेहलता, राजेंद्र कोमल, डॉ. प्रतीक माथुर सहित प्रवासी बंधुओं का सहयोग रहा। चिकित्सा परामर्श के लिए डॉक्टर अरविंद माथुर, डॉक्टर श्याम माथुर सहित अनेक वरिष्ठ एवम निष्ठावान युवा डॉक्टर की टीम गठित की है, जो निशुल्क परामर्श सहित आवश्यकता पडऩे पर हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tipx9o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment