लॉकडाउन से मुश्किल में है गंगा का जीवन...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में लगे लॉकडाउन का असर मनुष्य के साथ वन्यजीवों पर भी देखने को मिल रहा हैं। लॉकडाउन से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय गंगा (हथिनी) का जीवन भी मुश्किलों में पड गया है। प्रतिदिन चार क्विंटल भोजन करने वाली गंगा का रोजाना 2 हजार रुपए का खर्चा है। महंत संदीप गिरी ने बताया कि लॉकडाउन से पहले तो आस-पास की गली मोहल्ले में रहने वाले लोग व दुकानदार भी गंगा के लिए फल-फ्रूट व खाने की व्यवस्था कर रहे थे। वहीं गंगा को शहर भर में लेकर घूमने पर इसके खाने की व्यवस्था हो जाती थी। लेकिन अब सख्त लॉकडाउन में इसके खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं। अब लॉकडाउन के कारण एक ही जगह बांधे रखना पड़ रहा है। अब इसे शहर में लेकर जाना भी संभव नहीं है, इससे इसके खाने की समस्या बढऩे लगी हैं। जिससे गंगा को खाने की व्यवस्था करने वाले भागीरथ की तलाश है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fkapDv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment