सब्जियों के भाव आसमान पर, फल भी महंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कोरोना महामारी में लागू लॉकडाउन की वजह से भदवासिया होलसेल फल-सब्जी मंडी में आमजन की खरीदारी के लिए जाने पर रोक है। ऐसे में, होलसेल भदवासिया मंडी व रिटेल पावटा सब्जी मंडी से गली-मोहल्लों की दुकानों या ठैलों पर पहुंचन तक सब्जियों के भाव आसमान पर चले जाते है। कोरोना काल में सब्जियों व फलों के बढ़ते भाव आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रहे है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों व ठैलों पर सब्जियों के भाव अलग-अलग है। कोरोना की वजह से भदवासिया होलसेल मंडी में जाने की पाबन्दी व पावटा सब्जी मंडी में सीमित समय की पाबन्दी के कारण वहां नहीं जा पाने के कारण लोगों ठैलों से मजबूरी में सब्जी लेनी पड़ रही है।

--

भिण्डी-ग्वारफली के भाव तेज

वर्तमान में अमूमन सभी सब्जियों के भाव तेजी पर है। लेकिन इस समय भिण्डी, ग्वार फली, तुरई, लहसुन, नीम्बू-अदरक के भाव तेजी पर है। भिण्डी 70 से 80 तो ग्वारफली 60 से 70 रुपए किलो बिक रही है। इसी प्रकार अन्य सब्जियों के भाव भी ज्यादा है। जोधपुर फल-सब्जी मंडी व्यापारी व विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से फल-सब्जियों के भावों में अस्थिरता है। कुछ सब्जियों के भावों में तेजी है, वहीं कुछ सब्जियों के भाव समान्य है। इसके अलावा गर्मी की वजह से भी फल-सब्जी के भाव ऊंचाई पर है।

--

सब्जी-- प्रति किलो भाव रुपए में

आलू- 20-25

भिण्डी- 70-80

प्याज-- 18-20

टमाटर- 25-30

तुरई- 55-60

लहसुन- 100-120

नीम्बू- 60-80

अदरक-65-70

ककड़ी- 30-40

--

फलों के भाव भी तेज

फल-- प्रति किलो भाव रुपए में

सेब- 225-250

कीवी- 380-400

पपीता- 40-45

केला- 25-30

मतीरा- 18-20

खरबूजा-15-20

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bYe20M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment