फलोदी पहुंचा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर). औरंगाबाद से दो दिन का सफर कर रविवार दोपहर को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट फलोदी जिला अस्पताल लाया गया। इसे देखने के लिए जनप्रतिनिधियों का दल अस्पताल परिसर पहुंचा और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए भामाशाह पपूराम डारा की ओर से उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान डारा ने कहा कि मेरे एक छोटे से प्रयास से अगर मानव जीवन की सुरक्षा हो सके तो इससे बड़ा मेरे लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा पर उनकी टीम की ओर से कोविड को परास्त करने के लिए यह एक छोटी सी पहल है। उन्होंने कहा कि जब भी मानव जीवन की सुरक्षा के लिए धन की आवश्यकता होगी, वे हमेशा तैयार व तत्पर रहेंगे।

कोविड का वार अब होगा निस्तेज
फलोदी जिला अस्पताल में करीब एक माह के इंतजार के बाद पहुंचे ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट के स्थापित हो जाने के बाद अब कोविड का सांसों को रोकने का वार निस्तेज होकर विफल होगा।

फलोदी व आस-पास के क्षेत्र के कोविड संक्रमितों के जीवन की डोर सांस की घुटन से नहीं टूट सकेगी। गौरतलब है कि भामाशाहों की ओर से फलोदी जिला अस्पताल में कोविड केयर वार्ड शुरु होने के बाद से मानव जीवन को बचाने के लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।

इन्होंने जताया आभार

ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट के फलोदी जिला अस्पताल पहुंचने पर विधायक पब्बाराम विश्नोई, पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास, भाजपा उत्तर देहात जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, लोहावट के पूर्व प्रधान भागीरथ बेनिवाल, महामंत्री रतन मेघवाल, मीडिया प्रभारी सुनिल बूरड़, रावल जानी, श्रवण विश्नोई आदि नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भामाशाह डारा का आभार व्यकत किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी यशपाल आहूजा व अस्पताल की चिकित्सकीय टीम भी मौजूद रही।


दो दिन बाद संचालन होगा शुरु

फलोदी जिला अस्पताल ऑक्सीजन प्लान्ट पहुंच चुका है और सोमवार को प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरु करने के लिए टीम पहुंच जाएगी। ऑक्सीजन का उत्पादन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
- पपूराम डारा, भामाशाह व डोनर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, फलोदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RPgd07
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment