मुख्य आरोपी को भाई के साथ छुपाने वाला कांस्टेबल निलम्बित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भीलवाड़ा में तस्करों की फायरिंग से दो कांस्टेबल की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को फलोदी के खारा गांव में भाई के साथ छुपाने के आरोपी कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया। उधर, हत्याकाण्ड में फरार एक आरोपी के गुजरात के बड़ोदरा में होने के सुराग मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि प्रकरण में देचू थाने में पदस्थापित कांस्टेबल खारा गांव निवासी दिनेश कुमार मांजू (40) पुत्र गणपतराम बिश्नोई को निलम्बित किया गया है। जांच की जा रही है।
गत 10 अप्रेल की रात भीलवाड़ा में तस्करों की फायरिंग में भीलवाड़ा पुलिस के कांस्टेबल ऊंकार रायका व पवन कुमार की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद जोधपुर पहुंचे तस्कर सुनील डूडी ने देचू थाने की पुलिस चौकी ढढ्ढू में पदस्थापित कांस्टेबल दिनेश कुमार मांजू से मुलाकात की थी और हत्याकाण्ड की जानकारी देकर मदद मांगी थी। कांस्टेबल दिनेश ने सुनील को अपने भाई सुरेश के साथ खारा गांव में छुपाया था। गत 17 अप्रेल को एटीएस-एसओजी ने कांस्टेबल दिनेश को पकड़ा तो उसने सुनील के अपने भाई के घर छुपे होने की जानकारी दे दी थी। उसी की सूचना पर 18 अप्रेल की सुबह सुनील को पकड़ा गया था।

एक आरोपी के बड़ोदरा में छुपे होने की सूचना
उधर, प्रकरण में वांछित जोधपुर में भगत की कोठी निवासी यशवंतसिंह उर्फ बंटी के बड़ोदरा में छुपे होने की सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस तलाश में जुटी है। इससे पहले यशवंतसिंह बाड़मेर के बालोतरा में पादरू गांव में छुपा हुआ था। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। उसके दो साथियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो यशवंत के बड़ोदरा में एक अन्य साथी के पास छुपे होने की जानकारी दी। इस आधार पर भीलवाड़ा पुलिस बड़ोदरा में तलाश कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f8L9Ql
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment