पत्रिका के प्रयास से ग्रामीण मरीजों के परिजनों के नि:शुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . राजस्थान पत्रिका के प्रयास से जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न अस्पतालों में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए शहर के मध्य नि:शुल्क सुविधाओं से युक्त आवास और भोजन सुविधा की शुरुआत की गई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा व सामाजिक समरसता मंच के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे स्टेशन रोड जसवंत सराय के सामने देव दर्शन गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे, सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, सामाजिक समरसता मंच के अध्यक्ष भगवान सिंह सुरपुरा व संरक्षक भगराज पटेल और महेंद्र उपाध्याय के सान्निध्य में मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुविधाओं की विधिवत शुभारंभ की गई।

यह सुविधाएं मिलेगी पूरी तरह नि:शुल्क
राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष नथमल पालीवाल ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के साथ समूचे मारवाड़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले परिजनों की समस्याओं को देखते हुए यह व्यवस्था प्रारंभ की गई । गेस्ट हाउस में कुल 22 विशाल कक्ष व हॉल है। मरीजों के साथ आने वालों को रहने के साथ-साथ सुबह काढ़ा व चाय की व्यवस्था सुबह और शाम के भोजन की व्यवस्था दोपहर में चाय की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है । संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे ने इस व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहयोग का आह्वान किया।

अलग अलग पारियों में सेवाएं देगी टीम

संरक्षक भगवान सिंह सुरपुरा ने बताया कि नि:शुल्क व्यवस्था के साथ सरकारी गाइडलाइन का पूर्ण तरह पालन किया जाएगा । विश्राम गृह में ठहरने वाले व्यक्ति को अपना आधार कार्ड और अस्पताल में भर्ती मरीज की चिकित्सा पर्ची लाना अनिवार्य रहेगा। निशुल्क भोजन और रहने की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी । इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीम बनाइ गई है जिसमें भगराज पटेल, हेमेन्द्र गौड़, श्रीकांत पारीक, रोहितपाल सिंह राठौड़, गोपाल प्रजापत, प्रेम जाखड़,अशोक मेवाड़ा, अनिल विश्नोई तथा नंदू वाल्मीकि अलग अलग पारियों में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।

कायस्थ समाज के जरूरतमंदों तक राशन किट पहुंचाने की मुहिम

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका महामारी से महामुकाबला अभियान से प्रेरित होकर कायस्थ बारहमासी गंगा स्नान धर्म प्रेमी संघ जोधपुर की ओर से जरूरतमंद कायस्थ परिवार को खाद्य सामग्री किट घर तक नि:शुल्क पहुंचाने के लिए पहल की है। किराणा किट मे सभी मसाले चाय, शक्कर, तेल, आटा, चावल बेसन सहित हैंड सैनिटाइजर शीशी, 5 मास्क तथा आयुर्वेद की कुछ आवश्यक दवाइयां भी दी जाएगी। इस कार्य में गुरुवार को मंजू माथुर भट्टी की बावडी, सुमन माथुर 21 सैक्टर , सरला राजेन्द्र राज माथुर आदि ने सहयोग किया है। जरूरतमंद सेवा कार्य में सहयोग के लिए समाज के लोग अनिल माथुर कोलरी 9414126376, केके माथुर 9414128678 व एडवोकेट रेखा माथुर 9001149678 से सम्पर्क कर सकते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tvpO8W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment