जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से तीसरे एग्जीक्यूटिव डवलपमेंट प्रोग्राम का ऑनलाइन मोड पर आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के 100 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
आईसीएसआई के जोधपुर सम्भाग के अध्यक्ष केशव राठी ने बताया कि संस्थान द्वारा द्वितीय और तृतीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम एक साथ चलाए जा रहे हैं। तीसरे कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेंद्र डी राव ने वेदों का एवं शास्त्रों का संदर्भ बताते हुए विद्यार्थी के पांच लक्षण को सफलता का सूत्र बताया।
केशव राठी ने अगले 15 दिन तक चलने वाली गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया। संस्थान सचिव दीपक केवलिया ने बताया कि सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम को उत्तीर्ण करने के बाद यह ट्रेनिंग लेना आवश्यक होता है जो कि या तो ऑनलाइन या फिजिकल मोड में होती है।
पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने प्रथम सत्र की जानकारी दी। प्रथम सत्र दिल्ली के कंपनी सचिव सचिन खुराना द्वारा लिया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/कम्पनी-सचिव-छात्रों-के-लिए-तीसरा-एग्जीक्यूटिव-डवलपमेंट-कार्यक्रम-शुरू-6863236/
0 comments:
Post a Comment