दो पुत्रों में विवाद से परेशान वृद्ध पिता ने ट्रेन से कटकर जान दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत मण्डलनाथ चौराहे से मथानिया की तरफ रेलवे ट्रैक के पास बुधवार को खनिज व्यवसायी व वृद्ध का शव मिला। पुलिस को अंदेशा है कि पारिवारिक तनाव के चलते वृद्ध ने मंगलवार रात मालगाड़ी से कटकर जान दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नारवा में जाखड़ों की ढाणी निवासी भभूताराम जाट (65) का शव सुबह मण्डलनाथ चौराहे से कुछ आगे रेलवे ट्रैक पर मिला। पास थैले में मिले दस्तावेज व मोबाइल नम्बर से परिजन को सूचित किया गया। वो मंगलवार सुबह घर से निकले थे और आस-पास के ग्रामीणों ने शाम को उन्हें रेलवे ट्रैक के आस-पास घूमते देखा था। वह किसी तनाव में नजर आ रहे थे। प्रारम्भिक जांच के बाद शव मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक पत्थर की खनन के मालिक थे। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र पत्थर खनन का काम करता है। जबकि छोटा पुत्र सेना में है। दोनों भाइयों में विवाद है। छोटे वाले पुत्र ने अपने बड़े भाई के खिलाफ कुछ दिन पूर्व एफआइआर दर्ज कराई थी। दोनों पुत्रों में आपसी विवाद के चलते वृद्ध पिता तनाव में थे और अंदेशा है कि इसी के चलते उन्होंने जान दी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3owQEg1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment