उद्योगों की दो करोड़ की ऑक्सीजन, खपत हुई कोरोना मरीजों के लिए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने व मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर औद्योगिक इस्तेमाल के लिए हो रही ऑक्सीजन की सप्लाई को बंद कर दिया गया, ताकि मेडिकल ऑक्सीजन की मांग को पूरा कर कोविड मरीजों की जान बचाई जा सके। उद्योगों में विभिन्न कार्यो में काम आने वाली करोड़ों रुपयों की ऑक्सीजन की खपत मरीजों के लिए हुई। इससे उद्योगों में ऑक्सीजन से होने वाली गतिविधियां ठप हो गई व उत्पादन नगण्य रह गया।
--
प्रतिमाह दो करोड़ की ऑक्सीजन सप्लाई
जोधपुर में विभिन्न ऑक्सीजन जनरेनशन प्लांट्स से सामान्य दिनों में करीब चार हजार ऑक्सीजन सिलेण्डर्स तैयार होते है। इनमें मेडिकल कार्यो के लिए करीब 1000-1500 व शेष 2500 सिलेण्डर्स औद्योगिक गतिविधियों के लिए सप्लाई होती है। एक सिलेण्डर करीब 250-300 रुपए कीमत का होता है। इस लिहाज से एक माह में उद्योगों को करीब 2 करोड़ रुपय की ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।
--
जोधपुर में 2500 ऑक्सीजन सिलेण्डर्स की खपत
केन्द्र सरकार की ओर से 22 अप्रेल से उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई प्रतिबंधित करने के बाद से जोधपुर में 24-25 अप्रेल से इकाइयों में ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। जोधपुर में स्टील बर्तन, हैण्डीक्राफ्ट, आयरन, वेल्डिंग फेब्रिकेशन आदि उद्योगों में ऑक्सीजन का उपयोग होता है। जोधपुर में औद्योगिक इकाइयों में प्रतिदिन करीब 2200 से 2500 ऑक्सीजन सिलेण्डर्स की खपत होती है।
--
उत्पादन ठप, उद्योग लाचार
करीब एक माह से उद्योगों की सैंकड़ों इकाइयों में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से कामकाम पर असर पड़ा है।ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से स्टील बर्तन, हैण्डीक्राफ्ट, आयरन, वेल्डिंग आदि उद्योगों में करीब एक माह से उत्पादन नगण्य हो गया है, ऑर्डर समय पर पूरे नहीं हो पा रहे है, लेबर के पास काम नहीं है व उद्यमियों को नुकसान हो रहा है।

---
सप्लाई शुरू करे सरकार
उद्योगों में अभी ऑक्सीजन सप्लाई चालू नहीं हुई है। सरकार को अब उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई चालू करना चाहिए। तांकि उत्पादन शुरू हो व ऑर्डर पूरे कर सके।

राजेश जीरावाला, स्टील उद्यमी
----
- 1 माह से उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई बंद
- 4 हजार ऑक्सीजन सिलेण्डर्स तैयार होते है शहर में
- 2500 सिलेण्डर्स की खपत उद्योगों में
- 1500 सिलेण्डर्स की खपत मेडिकल कार्यो में
- 250-300 रुपए एक सिलेण्डर की कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wHRLwr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment