जोधपुर. भूमध्यसागर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभों की तीव्रता कम होने के कारण मार्च के प्रथम पखवाड़े से लेकर अब तक प्रदेश में 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान में 58 प्रतिशत और पूर्वी राजस्थान में 48 प्रतिशत बारिश की कमी है। अप्रेल महीने में हालांकि लगातार कई पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन इससे प्रदेश में भर में केवल बादल ही आकर रह गए। नमी नहीं मिलने से विक्षोभों से बरसात नहीं हो सकी। धूल भरी हवा और आंधियां जरुर आई।
1 मार्च से 6 मई तक की बरसात
क्षेत्र ------------वास्तविक बरसात ------ सामान्य बरसात ------- अंतर
पश्चिमी राजस्थान ------ 4.3 --------- 10.4 --------- (-58)
पूर्वी राजस्थान --------- 4.3 --------- 8.2 --------- (-48)
समूचा प्रदेश --------- 4.3 --------- 9.4 --------- (-54)
10 से 13 मई तक थण्डरस्टॉर्म गतिविधियां
मौसम विभाग के अनुसार छह और सात मई को पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद मई के दूसरे सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर 10 से 13 मई तक बना रहेगा। इससे प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में थण्डरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ेगी। हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vRThvi
0 comments:
Post a Comment