ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार होम्योपैथी में है रामबाण इलाज : डॉ. महेन्द्र पटवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आमतौर पर होम्योपैथी दवा का साईड इफेक्ट नहीं होता लेकिन इन दिनों कोरोना महामारी को लेकर होम्योपैथी दवाओं की सोशल मीडिया पर धडल्ले से दी जा रही सलाह आपको बीमारी में लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुचा सकती है। इसीलिए बिना चिकित्सक की सलाह से कोई दवा न लें। जोधपुर होम्योपैथी ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पटवा ने यह सलाह देने के साथ ही प्रदेश ही नहीं देश भर में चल रही ऑक्सीजन की कमी से पार पाकर ऑक्सीजन की कमी वाले कोरोना रोगियों के लिए होम्योपैथी में रामबाण दवा होने का दावा किया है।डॉ.पटवा ने शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कोराना काल में होम्योपैथी की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होनें कहा कि आजकल सोशल प्लेटफ ार्म पर होम्योपैथिक दवाईयों का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। लोग बिना सोचे समझे आगे से आगे फ ारवर्ड करते जा रहें है और कोरोना पीडित बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाईयों का प्रयोग कर रहें है,ं जिससे लाभ की जगह हानी होने का खतरा ज्यादा है। कारण कि इसमें एलकोहल की मात्रा अत्यधिक है जो कारोना के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। डॉ.पटवा ने दावा किया कि आज आक्सीजन को लेकर हाहाकार है इससे निजात पाने के लिए होम्योपैथी दवा कार्बोवेज रामबाण साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है केन्द्र व राज्य सरकारों को इस चिकित्सा पद्धति का उपयोग करना चाहिए। कोरोना में जिस प्रकार के लक्षण दिखाई दे रहैं है उसमें होम्योपैथिक दवाईयां बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। जिसमे से कुछ ,एकोनाइट, आर्स ए,ल्ब, ब्रायोनिया, ,एन्टीम टार्ट, ,एसपिडोस्परमा, इनफलूजींनम इत्यादी का प्रयोग किया जाए तो कोरोना से जल्द राहत मिल सकती है व इसकी लागत भी बहुत कम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uB1Bzw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment