सगाई के लिए गांव जाने से पहले किशोरी ने दी जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सगाई के लिए गांव जाने से पहले किशोरी ने दी जान

- मां बैंक से रुपए लेकर लौटी तो फंदे पर लटकी मिली पुत्री

जोधपुर.
रातानाडा सुभाष चौक में मस्जिद वाली गली में एक किशोरी ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है।

थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि मूलत: यूपी हाल सुभाष चौक निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। माता-पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी का हाल ही में रिश्ता किया गया था। सगाई करने के लिए परिजन शुक्रवार को यूपी गांव जाने वाले थे। पिता सुबह काम पर चले गए और पत्नी को रुपए लाने बैंक भेज दिया। पीछे किशोरी अकेली ही थी। मां बैंक से लौटी तो पुत्री को फंदे पर लटका पाया। फंदा काटकर पुत्री को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पिता की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3finxZV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment