नाइट्रोजन प्लांट से ऑक्सीजन बनाने की कवायद शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाइयों में लगे नाइट्रोजन प्लांट से ऑक्सीजन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही, राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान से जुडऩे के लिए उद्यमी आगे आ रहे है। इस कड़ी में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ आईआईटी की टीम ने इकाइयों का दौरा किया। बोरानाड़ा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजेश सोलंकी ने बताया कि नाइट्रोजन प्लांट वाली फैक्ट्री बाबा बियरिंग्स प्राइवेट लिमिटेड व पवनपुत्र वेफ र्स के मालिकों ने अपने प्लांट ऑक्सीजन देने लायक बनाने के लिए स्वीकृति दी। टीम में जोधपुर नगर निगम के सीईओ रोहिताशसिंह तोमर, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा, उद्यमी बालकिशन कंसारा, पंकज बाहेतीए विमल अवतानी ने फैक्ट्रियों में स्थित प्लांट का मौका मुआयना कर नाईट्रोजन प्लांट से ऑक्सीजन बनाने की संभावनाएं तलाशी और जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह को मौका रिपोर्ट सौंपी। एसोसिएशन की ओर से दोनों फैक्ट्री मालिकों का आभार व्यक्त किया गया।

----

220 ऑक्सीजन सिलेण्डर रोज मिलेंगे

एसोसिएशन सचिव सोलंकी ने बताया कि रीको के निदेशक सुनील परिहार ने तीन दिन पूर्व आईआईटी मुम्बई से बात कर आईआईटी मुम्बई द्वारा नाइट्रोजन प्लांट से ऑक्सीजन बनाने की जानकारी ली। परिहार ने जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह को यह बात बताई। इस पर जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर औद्योगिक इकाईयों का मौका मुआयना कराया। सोलंकी ने बताया कि दोनों इकाइयों के प्लांट से तैयार ऑक्सीजन से प्रतिदिन करीब 220 ऑक्सीजन सिलेण्डर मिलेंगे, जिससे कोविड मरीजों के लिए आवश्यक ऑक्सीजन आपूर्ति होगी ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eaAxkG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment