रेलवे अस्पताल को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी से जूझ रहे रेलकर्मियों व उनके परिजनों की सहायतार्थ उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) जोधपुर मण्डल की ओर से रेलवे अस्पताल को आक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन भेंट की गई। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डे व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरूमल यू के ने मशीन का लोकार्पण किया। संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा ने बताया कि डीआरएम गीतिका पाण्डे के आह्वान पर यूपीआरएमएस के सदस्यों के आर्थिक अनुदान से 55 हजार रुपए लागत की ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन रेलवे अस्पताल को उपलब्ध कराई गई।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में डीआरएम गीतिका पाण्डे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरूमल यू के, अजय शर्मा, धर्मेश जोशी, राजेन्द्र गुर्जर, भरत जोशी डॉ मंगला चारण, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक गजराज सिंह चारण, मण्डल परिचालन प्रबंधक दिलीप सिंह तथा अस्पताल की मेटर्न व नर्सिंगकर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे। डीआरएम गीतिका पाण्डे ने इस अवसर पर यूपीआरएमएस को धन्यवाद ज्ञापित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RNMELR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment