जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को जोधपुर के कुछ ग्रामीण हिस्सें में बूंदाबांदी से लेकर तेज बौछारें गिरी। शहर में शाम को बरसाती बादलों की आवाजाही से गर्मी से कुछ जरुर राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण प्रदेश में तीन दिनों तक बादल व बूंदाबांदी का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री उछलकर 27.5 डिग्री रहा। सुबह से ही तपिश भरा मौसम था। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढ़ती गई। आसमां से चिलचिलाती धूप के साथ शोले बरस रहे थे। दोपहर में तापमान कल की तुलना में उछलकर 41.4 डिग्री पर आ गया। तेज गर्मी से शहरवासी हलकान हो गए। कूलर और एसी के नीचे ही राहत मिल रही थी। सरकारी आदेशों के साथ गर्मी के कारण भी दिन में लॉकडाउन जैसा मौसम था। शाम ढलने के बाद शहर में काले बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा बहने से गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद जिले के लूणी, बावड़ी और ओसियां में बूंदाबांदी से लेकर बौछारें गिरी।
जैसलमेर में तेज गर्मी रही। यहां न्यूनतम तापमान 28.3 और अधिकतम 43.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 30.9 व दिन का 42.6 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hkP3rY
0 comments:
Post a Comment