ज़रूरतमंदों की सेवा को समर्पित रहा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्य विष्णु अवतार भगवान परशुराम का अवतरण दिवस शुक्रवार को जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए समर्पित रहा। ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटक के लोगों ने घरों में ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सादगी से मनाया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से कोविड प्रोटोकॉल पालना के साथ महासभा अध्यक्ष जगदीश गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष नथमल पालीवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी के सान्निध्य में पक्षियों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर परिण्डे लगाने , रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व फुटपाथ पर बैठे बेघर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने व मास्क वितरण में महेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र गौड़, यश पारीक, जगदीश शर्मा, जनार्दन द्विवेदी ने सहयोग किया। महासभा की ओर से जोधपुर शहर से बाहर के विभिन्न मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए नि:शुल्क आवास और भोजन, मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था रेलवे स्टेशन के पास देव दर्शन गेस्ट हाउस में नौवें दिन भी जारी रही। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के लवजीत पारीक व गणेश पालीवाल ने परशुराम जन्मोत्सव पर घरों में दीप प्रज्वलन, पुष्प पूजन शस्त्र-शास्त्र पूजन, यज्ञ हवन का आयोजन कर पृथ्वी के अक्षय रहने व सम्पूर्ण विश्व कल्याण की कामना की गई । समिति के किशन दाधीच रतावा ने बताया कि ब्राह्मण संगठनो की ओर से कोविड प्रोटोकॉल पालना के साथ सेवा कार्य किए गए। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के सदस्यों की ओर से आम की सवामणी कर गौसेवा की गई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि चांदपोल चौका स्थित शारदा गौशाला में गौसेवा शिविर के दौरान अशोक व्यास, दिनेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला आदि ने सहयोग किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल पारीक ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर घरों में शाम को दीपमाला सजा कर कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uTi5D2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment