जोधपुर. रमजानुल मुबारक महीने में चांद दिखने पर ईदुल फितर ईद की नमाज ईदगाह के वसी मैदान में मुफ्ती ए आजम राजस्थान शेर मोहम्मद रिजवी की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए सीमित अकीदतमंदों की मौजूदगी में अदा की जाएगी। प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने दारुल उलूम इस्हाकिया की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ईदुल फितर से पहले इमामों की बैठक हुई जिसमें जोधपुर शहर की मस्जिदों के पेश इमामों में सैयद मोहियूद्दीन, पीर सय्यद अजहर अली, मुफ्ती आलमगीर, कारी इकराम, मौलाना मोहम्मद हुसैन, हाफिज मसीहुज्जुमा, हाफिज अब्दुल रहीम, हाफिज शाह मोहम्मद, मौलाना इदरीस, मौलाना मेहरूद्दीन, मौलाना कासिम, हाफिज जावेद, हाफिज मदनी, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज अशफाक, कारी मोहम्मद उमर कादरी मौजूद थे। उन्होंने ईदुल फितर ईद की नमाज अपने अपने घरों में ही पढऩे की अपील की।
अकीदत से मनाई 29 वीं शबे कद्र
जोधपुर. मुस्लिम समुदाय के पवित्र महीने रमजान में गुनाहों से तौबा व इबादत की 29 वीं शबे कद्र मंगलवार को घरों में अकीदत व एहतराम से मनाई गई। रोजेदारों की ओर से रोजे व नमाज को कुबूल करने और पवित्र माह रमजान के दौरान इबादत में हुई कोताही के लिए अल्लाह से माफी मांगी गई। घरों में नफील नमाज व तिलावते कुरआन के साथ पूरी रात इबादत कर दुआएं मांगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ty9Xqg
0 comments:
Post a Comment