जोधपुर।
डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स आंदोलन की राह पर है, पिछले दिनों उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। आने वाले दिनों में अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं तो इधर मेडिकल कॉलेज के ही इंटर्न डॉक्टर भी सरकार की वादाखिलाफी से नाराज है। डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि सरकार की खामोशी के खिलाफ इंटर्न डॉक्टर्स संघर्ष करता रहेगा। गत वर्ष हुई हड़ताल के बाद आश्वासन दिया गया था कि मानदेय बढ़ाकर 14 हजार किया जाएगा। लेकिन वह अभी तक लागू नहीं हुआ है। राज्य भर के इंटर्न डाक्टर्स अपनी इस मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर अस्पतालों में कोविड वार्डो सेवाएं दे रहे हैं। जोधपुर में भी महात्मा गांधी अस्पताल और मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में काली पट्टी बांधकर 13-14 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर अभी गंभीर नहीं है। जब तक मांगे नहीं मानी जाती उनका विरोध जारी रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oj8brW
0 comments:
Post a Comment