संतान न होने से परेशान महिला ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौपासनी स्थित मकान में एक महिला ने पंखे के हुक पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि संतान न होने से मानसिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की।

पुलिस ने बताया कि मूलत: चित्तौडगढ़़ में भदेसर तहसील में गरदाना निवासी नीतिन पुत्र चंदनमल जैन यहां पत्नी लक्ष्मी (35) के साथ चौपासनी में गली-8 स्थित किराए के मकान में रहता था। दोनों मजदूरी करते हैं। नीतिन रविवार को काम पर चला गया। पत्नी घर पर ही थी। देर शाम पति काम से लौटा तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। मशक्कत के बाद पति ने दरवाजा खोला तो अंदर लक्ष्मी पंखे के हुक पर फंदे से लटकी मिली। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद शव नीचे उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पति की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी पांच-सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसे संतान नहीं थी। ऐसे में वह मानसिक परेशान रहती थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fCbo30
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment