रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला संतरा बाजार से गायब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले फलों में प्रमुख संतरा इस बार बाजार से गायब है। इम्यूनिटी बूस्ट के लिए अन्य फलों में संतरे के विकल्प के तौर पर मिल रही मौसमी, नारियल आदि के भाव आसमान पर पहुंच गए है, जो आम आदमी की पहुंच से दूर है। इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले इन फलों की आवक कम व मांग ज्यादा होने की वजह से इनके भाव ऊंचे है। अगर कहीं संतरा मिल भी रहा है तो इसके भाव 100 रुपए से बाहर है। मौसमी के फुटकर भाव 80-90 रुपए है। वहीं नारियल 40-45 रुपए प्रति नग मिल रहा है। संतरे, मौसमी जैसे खट्टापन के गुण लिए नीम्बू भी 110-120 रुपए किलो मिल रहा है। बाजार में इन दिनों तरबूज, खरबूज, सेब, आम, केला ही ज्यादा मिल रहे है।

----

नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट, इम्यूनिटी बढ़ाता है

डॉक्टरों के अनुसार संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। यह नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है। यह विटामिन बी कॉम्पलेक्स का स्तोत्र भी है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम फ ॉस्फ ोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते है।

---

इस बार संतरे की फसल कम होने से आवक नगण्य है। संतरा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान की भवानी मंडी से आता है। मौसमी, नारियल, अनार आदि के भाव भी ऊंचे है।

कमलकिशोर लोहिया, होलसेल फल विक्रेता

भदवासिया फल मंडी

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bbNTvp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment