तीन दिन में डीजल 77 और पेट्रोल 64 पैसे महंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करीब दो महीने बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार ईंधन के दामों में बीस से पच्चीस पैसे बढ़ रहे हैं। इस दौरान डीजल 77 पैसे और पेट्रोल 64 पैसे महंगा हो गया। शुक्रवार को जोधपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.25 रुपए और डीजल की 89.84 रुपए थी।
जनवरी और फरवरी महीने में तेल के दामों में भारी उछाल आया था। तब पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण तेल कम्पनियों ने इनके दाम को स्थिर कर दिया। अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद इनके मूल्य में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 68.46 डॉलर प्रति बैरल थी।

40 से 50 प्रतिशत तक बिक रहा पेट्रोल-डीजल
प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के कारण निजी वाहनों के लिए पेट्रोल पंप खुलने का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कारण शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिक्री आधी से भी कम रह गई है। शहर में अधिकांश पंपों पर पहले की तुलना में प्रतिदिन 40 से 50 प्रतिशत ईंधन ही बिक रहा है।

बैंक, फैक्ट्री सहित अन्य दफ्तर शाम तक खुल रहे, पर पंप नहीं
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान बैंक, आईटी कम्पनियां, कूरियर सर्विसेज, फैक्ट्रियों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार के कई दफ्तर सुबह दस से अपराह्न 4 बजे तक खुल रहे हैं। ऐसे में इनमें काम करने वाले कई वाहन चालक दोपहर 12 बजे के बाद भी पेट्रोल पंप पर आते हैं और ईंधन की डिमाण्ड करते हैं। पेट्रोल पंपों का सीमित संचालन और अन्य दफ्तरों के संचालन संबंधित विरोधाभासी आदेशों से कई बार पंप पर वाहन चालकों और सेल्समैन में नोक झोंक हो जाती है। हालांकि दोपहर 12 बजे बाद वाणिज्यिक व इमरजेंसी वाहनों को जरुर ईंधन भरवाने की छुट है।

जोधपुर में ईंधन के दाम
तिथि ------ पेट्रोल ------ डीजल
3 मई ------ 96.61 ------89.07
4 मई ------96.79 ------89.29
5 मई ------96.99 ------89.51
6 मई ------ 97.25 ------ 89.84



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3baNWYe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment