7 से भदवासिया फल-सब्जी मंडी में नहीं होगी रिटेल बिक्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को फैलने से रोकने के लिए भदवासिया फल-सब्जी मंडी के लिए नई गाइडलाइन तैयार की गई है। जिसके अनुसार भदवासिया फल-सब्जी मंडी में शुक्रवार से फल-सब्जियों की रिटेल बिक्री नहीं होगी। भदवासिया फल-सब्जी मंडी में केवल होलसेल खरीदारी करने वाले व्यापारी ही खरीदारी कर सकेंगे। यह निर्णय गुरुवार को मंडी प्रांगण में कृषि विपणन विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन व फल-सब्जी व्यापारियों की बैठक में लिया गया। कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक जब्बरसिंह ने बताया कि भदवासिया मंडी सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली रहेगी। सुबह 6 बजे के बाद टू व्हीलर व फ ोर व्हीलर वाहनों की मंडी में एंट्री नहीं होगी। मंडी के भीतर केवल लोडिंग व अनलोडिंग करने की अनुमति होगी। सभी व्यापाारी पूर्व निर्धारित ब्लॉक में रहकर निर्धारित गाइडलाइन के साथ ही अपना व्यापार कर सकेंगे। यदि कोई व्यापारी गाइडलाइन की अवहेलना करता है तो उसके सामान सीज कर लिया जाएगा। खरबूजे व तरबूज की बिक्री को जीरा मंडी के पास नवीन फ ल-सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ttr3p8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment