7 संक्रमितों की मौत और 173 कोरोना के नए केस मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े शुक्रवार को महज 173 सामने आए, हालांकि संक्रमण कभी भी उफान ले सकता है, इस कारण लोग भी अलर्ट है। वहीं 950 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया। एम्स व एमडीएम मिलाकर 7 की मौत हो गई। वहीं एमजीएच में कोई मौत दर्ज नहीं की गई।
मई माह के 28 दिनों में 32861 जने संक्रमित, 48874 डिस्चार्ज और 708 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 70514 जने संक्रमित, 62292 डिस्चार्ज और 1152 मौतें हुई हैं। एमडीएम अस्पताल में शेरगढ़ निवासी नत्थुराम ( 82),बावड़ी जोधपुर निवासी समुडी ( 59) व फलोदी निवासी देवी ( 74) का निधन हो गया। एम्स जोधपुर में सुभाष नगर पाल रोड निवासी नरेन्द्र मेहता ( 63), पीएचडी ऑफिस भीलों की ढाणियां ओसियां निवासी सुआ कंवर (65 ), धर्म नारायण जी का हत्था पावटा निवासी सावित्री देवी ( 76) व जोधपुर निवासी बाबूलाल ( 77) का निधन हो गया।

------------
टीकाकरण में जोधपुर पहले पायदान पर रहा
13056 ने लगवाई कोविड की पहली डोज
जोधपुर. जोधपुर में शुक्रवार को कोविड वैक्सीन की 13056 जनों ने पहली डोज लगवाई। इसी के साथ शुक्रवार की रिपोर्ट में पूरे प्रदेश में जोधपुर प्रथम पायदान पर रहा। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने सीएमएचओ व उनकी टीम की सराहना की। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने भी पूरी टीम को बधाई दी और आगे इसी उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि हैल्थ वर्कर्स में 104 ने प्रथम, 34 ने द्वितीय, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 1074 ने पहली डोज, द्वितीय डोज 45 जनों ने लगवाई। इसी प्रकार 18 से 44 आयुवर्ग में 10376 जनों ने प्रथम, 45 से 60 वर्ष वालों में 2088 ने प्रथम, द्वितीय डोज 405 जनों ने, 60 से ऊपर प्रथम डोज 314 और 171 ने द्वितीय डोज लगवाई। कुल द्वितीय डोज 655 ने लगवाई। कुल 125 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c3TRyy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment