7 दिन बाद होगी नहरबंदी समाप्त, 15 दिन बाद मिलेगा नहर से पानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। इंदिरा गांधी नहर में नहरबंदी तो 7 दिन बाद समाप्त हो जाएगी, लेकिन जोधपुर तक पानी पहुंचने में इसके बाद ८-१० दिन का समय लगेगा। इस दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए मारामारी न हो, इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने टैंकर परिवहन के जरिये पानी पहुंचाने, अवैध जल कनेक्शन काटने और लीकेज व गन्दे पानी की शिकायत के तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की शिकायतें प्राप्त हुई हैं इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करें। डिस्कॅाम व पीएचइडी के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता टेपन ने बताया कि नहरबंदी 28 मई को समाप्त होगी, जिसके बाद 4 जून तक पानी हेड तक पहुंचेगा व जोधपुर 7 जून तक पहुंचेगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता नीरज माथुर ने बताया कि वर्तमान में 39 गांवों व 72 ढाणियों में पेयजल परिवहन प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर की पोंडिंग से पानी प्राप्त किया जा रहा है, जो अभी 3-4 दिन तक मिलता रहेगा। जिले की समस्त डिग्गियों में 15 दिन का पानी उपलब्ध है, जिससे नहरबंदी के खत्म होने के बाद 7 जून तक पेयजल की प्राप्ति हो सकेगी। बैठक में एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, पीएचइडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नक्षत्र सिंह, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट भंवराराम चौधरी, ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता शरद माथुर, नगर वृत के अधीक्षण अभियंता हिमंाशु गोयल व अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RuK2Tv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment