560 फल-सब्जी विक्रेताओं पर आर्थिक संकट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर

कोरोना काल में रोज कमाकर खाने वाले पावटा सब्जी मंडी के रिटेलर फल-सब्जी विक्रेताओं पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंडी में दुकानें खोलने का समय सुबह 6 से 11 बजे निर्धारित होने के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले गली-मोहल्लों के छोटे दुकानदारों व ठैले वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावटा सब्जी मंडी में टू-व्हीलर का प्रवेश निषेध किया गया है, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों से टू व्हलीर पर आने वाले छोटे दुकानदारों के पुलिस द्वारा चालान बनाए जा रहे है, इससे इन दुकानदारों में भय पैदा हो गया है।

----

विक्रेताओं का माल हो रहा खराब

सब्जी मंडी में दुकान खोलने व बंद करने की समय सीमा कम करने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकी के अभाव में सब्जियों का खराबा हो रहा है इससे पावटा मंडी के करीब 560 फुटकर व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

-----

पार्र्किंग में आने दिया जाए

जोधपुर फल सब्जी व्यापारी विक्रेता (सीटू) के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह परिहार ने मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर से मांग की कि पावटा सब्जी मंडी में टू व्हीकर पार्र्किंग बनी हुई है, वहां इन छोटे दुकानदारों को आने दिया जाए, ताकि फल-सब्जियां बिक सके। अगर ये छोटे दुकानदार व ठैले वाले नहीं आएंगे, तो माल (फल-सब्जियों) का खराबा हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33EXG8X
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment