डाकघर में 5.37 लाख रुपए का गबन, उप डाकपाल नदारद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बोरानाडा स्थित डाकघर में 5.37 लाख रुपए की गड़बड़ी करने के बाद उप डाकपाल ड्यूटी से नदारद है। पोस्ट ऑफिस में जमा राशि की जांच करने के बाद गबन का पता लगने पर उप डाकपाल के खिलाफ बोरानाडा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड पर प्रधान डाकघर के सहायक अधीक्षक श्रवण कुमार भाटी ने बोरानाडा स्थित पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल व डाक सहायक पुखराज राठौड़ के खिलाफ 5,37,943 रुपए की गड़बड़ी करके गायब होने का मामला दर्ज कराया है।
आरोप है कि शास्त्रीनगर डाकघर में डाक सहायक पुखराज राठौड़ 16 जून 2019 से बोरानाडा डाकघर में उप डाकपाल पद पर पदस्थापित है। जो 21 अप्रेल 2021 से अनुपस्थित है। वो 23 अप्रेल को कुछ देर के लिए डाकघर आए थे। इस बारे में डाक सेवक गिरधारीराम ने सहायक अधीक्षक को सूचित किया था। 21 अप्रेल को बोरानाडा डाकघर का अतिशेष जांच करने पर 5,02,129 रुपए होने का पता लगा। तय सीमा से काफी अधिक होने पर टीम गठित कर 26 अप्रेल को डाकघर खोला गया। उस दौरान पुखराज की पत्नी व भतीजे के साथ रीको के कर्मचारी व डाकघर के तीन कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया।

जांच करने पर 5,02,129 की जगह मात्र 1635 रुपए ही मिले। डाक टिकट व अन्य सामग्री के 2687 रुपए की जगह 1455 रुपए और 1154 रुपए नगद मिले। इस प्रकार 5,00,494 रुपए व डाक सामग्री के 78 रुपए कम मिले। ऑफिस खर्च के 32909 रुपए स्वीकृत होने थे। यह राशि कम करने पर 4,67,663 रुपए डाक विभाग में जमा होने चाहिए थे। डाक जीवन बीमा में जमा 26980 रुपए भी हिसाब में शामिल नहीं किए गए थे। 9 अप्रेल 2021 से डाक ऑफिस के बैलेंस की जांच में 43300 रुपए कम पाए गए। इस प्रकार डाकघर के 5,37,943 रुपए जमा न कराकर उप डाकपाल पुखराज ड्यूटी से नदारद है। विभाग ने उससे सम्पर्क किया तो उपस्थित होकर जमा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वो पेश नहीं हुआ। अब सम्पर्क नहीं हो रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vagglf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment