प्रदेश में पाली सर्वाधिक गर्म, पारा 42 डिग्री पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का मौसम बना रहा। पाली में पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक था। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान चालीस डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की हल्की आवाजाही भी बनी रहेगी और तापमान में भी उछाल आएगा।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमां साफ होने से सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिन चढऩे के साथ वातावरण में तपिश बढ़ती गई। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में लोग घरों में दुबके रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन गर्मी का अहसास कहीं अधिक हो रहा था।
ग्रामीण हिस्सों में भी सूर्यदेव भृकुटि ताने रहे। फलोदी में न्यूनतम तापमान 27.8 और अधिकतम 40.6 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी शुष्क व गर्म मौसम रहा। यहां रात का तापमान क्रमश: 27 व 25.1 और दिन का 40.3 व 39.8 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने और तेज गर्मी पडऩे का पुर्वानुमान व्यक्त किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nKG5pu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment