मारवाड़ में पारा फिर 40 के पार, कल से बादल-बरसात का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में धूप-छाया के बीच पारा फिर से चालीस डिग्री को पार कर गया। बाड़मेर में पारा 43 डिग्री के पास पहुंच जाने से वहां भीषण गर्मी रही। फलोदी भी 42 डिग्री पर तप रहा था। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान तौकते के असर से सोमवार से मौसम में बदलाव आना शुरू होगा। बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में बीती रात धूल भरी हवा चली। सुबह नींद से उठे शहरवासियों को आसमां में धूल नजर आई। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। धूल के कारण सूर्योदय के काफी देर बाद तक धूप पूरी तरीके से नहीं खिली। हवा बंद होने से सुबह से ही तपिश शुरू हो गई। दिनभर गर्मी का मौसम रहा। तेज गर्मी के कारण लोग हलकान हो गए। दोपहर में पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में पारा 42.2 डिग्री रहा।
बाड़मेर में रात का तापमान 29 और दिन का 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.9 व अधिकतम 40.5 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3huwjqm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment