एक युवक ने कार रुकवाई, दूसरा 3.67 लाख का बैग ले भागा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत पाबुपूरा में घांचियों का बाड़ा के पास एक युवक ने अचानक रोड पर आकर कार रुकवाई और उसका एक साथी कार का गेट खोल 3.67 लाख रुपए का बैग चुरा ले गया।

पुलिस के अनुसार मण्डोर कृषि मण्डी चौराहे के पास निवासी राहुल पुत्र निहालचंद टाक की शिकारगढ़ चौराहे पर दवाइयों की दुकान है। वह गत 9 मई की रात दुकान से कार में घर लौट रहा था। पिछले कई दिनों की बिक्री से प्राप्त 3.67 लाख रुपए एक बैग में डाल कार की सीट पर रखे थे। पाबुपूरा में घांचियों का बाड़ा के पास पहुंचा तो अचानक एक व्यक्ति कार के सामने आ गया। चालक राहुल ने ब्रेक लगाकर कार रोकी। इतने में उसके साथ एक अन्य युवक नजर आया। जो कार के दूसरी तरफ का गेट खोलकर वहां रखा रुपए का बैग चुरा ले गया। राहुल ने उनका पीछा कर पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वे छुड़ाकर भाग निकले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o7rvbC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment